गोवा जिला पंचायत चुनाव 2025 : गोवा में हफ्ता वसूली वाली सरकार! केजरीवाल बोले 'आप' लाएगी बदलाव की बयार

गोवा में जिला पंचायत चुनाव से पहले आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रमोद सावंत की सरकार हफ्ता वसूली सरकार है। यही कारण है कि अरपोरा नाइट क्लब अग्निकांड इसी के चलते हुआ है। इस दौरान उन्होंने कहा कि गोवावासियों को ईमानदार राजनीति की तलाश है। लिहाजा आम आदमी पार्टी के लिए बढ़ता जन समर्थन इस बदलाव की को दिखा रहा है।

गोवा : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को गोवा जिला पंचायत चुनाव के मद्देनजर डोर टू डोर कैंपेन के बाद चिंबेल में पार्टी के उम्मीदवार मारिया क्रिस्टालिना अंतो के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने कहा कि गोवा की जनता को कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने का फायदा नहीं है। क्योंकि जीत के बाद वह भाजपा में चला जाएगा। भाजपा को भी यह पता है कि कांग्रेस प्रत्याशी तो जीतने के बाद भाजपा में ही आएगा। इसलिए जनता बिजली, पानी, सामुदायिक भवन समेत अन्य सुविधाएं मांग रही है, लेकिन सरकार नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रमोद सावंत की सरकार हफ्ता वसूली सरकार है। अरपोरा नाइट क्लब अग्निकांड इसी हफ्ता वसूली के चलते हुआ। आज गोवावासियों को ईमानदार राजनीति की तलाश है। आम आदमी पार्टी के लिए बढ़ता जन समर्थन इस बदलाव को दिखा रहा है।

Goa Zilla Panchayat Elections 2025 Aap Leader Arvind Kejriwal

गोवा दौरे पर 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल

चिंबेल में जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गोवा की जनता का आम आदमी पार्टी को बहुत प्यार मिल रहा है। ऐसा लग रहा है कि पूरे गोवा में बदलाव की एक लहर (वेब) आ रही है। जिला पंचायत चुनाव की सभा में इतनी बड़ी तादात में लोगों की भीड़ कभी नहीं आई होगी, जितनी आज आम आदमी पार्टी की हो रही है। अरविंद केजरीवाल ने एक उदाहरण देते हुए कहा कि अगर किसी के घर में शादी है और वह न्यौता नहीं देता है तो हम उसके घर नहीं जाएंगे। गोवा में जिला पंचायत चुनाव है। इस चुनाव में कोई पार्टी आकर आप से वोट नहीं मांगती है तो क्या उसको वोट देंगे। जो वोट मांगेंगे ही नहीं तो उसे वोट क्यों देंगे? इसका मतलब है कि उसे हमारे वोट की जरूरत नहीं है, हमारी और हमारे वोट की इज्जत नहीं करता है।

End of Feed