Goa News: साल 2023 अपने अंतिम पड़ाव पर है और लोग नए साल का जश्न मनाने की तैयारी में लगे हुए हैं। इसी बीच गोवा से दिल दहला देने वाला एक वीडियो सामने आया है। गोवा की इस वायरल वीडियो में SUV गाड़ी पर दो बच्चे सोते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि गाड़ी लगातार चल रही है। ये पहली खबर नहीं है। साल का अंत आते-आते गाड़ी पर चढ़ने और घसीटे जाने जैसी कई खबरें देश के अलग-अलग राज्यों से सामने आ रही है। वहीं इस वीडियो के सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के बाद से लोगों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा हो गई है।
गोवा में चलती एसयूवी पर सोते दो बच्चों का वीडियो वायरल
चलती एसयूवी पर सोते बच्चे
नए साल पर कई लोग गोवा जश्न मनाने के लिहाज से पहुंच रहे हैं। इसी बीच एक चिंताजनक वीडियो इंटरनेट पर छाई हुई है। इसमें गोवा के फेमस पारा कोकोनट ट्री रोड की है, जहां चलती एसयूवी गाड़ी पर दो बच्चों को सोते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही तेजी से वायरल होने लगी। चलती गाड़ी पर सोते हुए बच्चों की ये वीडियो बाल सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा कर रही है।
इतना ही नहीं वीडियो में इस चिंताजनक स्थिति को देखते हुए एक शख्स को एसयूवी चालाक से बच्चों को गाड़ी के ऊपर सोने देने पर सवाल करते देखा जा सकता है, इस पर चालक ने लापरवाही से जवाब देते हुए गाड़ी मोड़ने और रिवर्स लेने की बात कहते सुना गया। इस वीडियो में चौका देने वाली बात ये है कि ये दोनों बच्चे कार चलाने वाले पर्यटक के ही है। इस स्थिति को देखते हुए सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा इस पर्यटके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। इतना ही नहीं इस घटना पर कई औपचारिक शिकायत भी दर्ज की गई है।
