गोवा में SIR के दौरान छूटे 97 वोटर्स का क्या हुआ? 88 ने किया आवेदन, जानें कितने लोगों के पास पुर्तगाली पासपोर्ट

गोवा में एसआईआर के दौरान अंतिम मतदाता सूची से छूटे 97 मतदाताओं को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने स्थिति स्पष्ट की है। इनमें से 88 लोगों ने फॉर्म 6 दाखिल किया है और उनके आवेदन स्वीकार कर लिए गए हैं। तीन लोग पुर्तगाली पासपोर्ट धारक हैं, जबकि छह फिलहाल भारत से बाहर हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गोवा में छूटे पात्र मतदाताओं और नए युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

देशभर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर चल रही बहस के बीच गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय ने 97 ऐसे मतदाताओं को लेकर स्थिति स्पष्ट की है, जिनके नाम फरवरी 2026 में प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए थे। कार्यालय के मुताबिक, इनमें से 88 मतदाताओं ने Form 6 दाखिल कर दिया है और उनके आवेदन स्वीकार कर लिए गए हैं। फॉर्म 6 का इस्तेमाल पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए करते हैं। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, नए मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए भी इसी फॉर्म का इस्तेमाल किया जाता है।

sir

एसआईआर विवाद के बीच गोवा में बड़ी अपडेट। PTI

गोवा सीईओ कार्यालय की ओर से गुरुवार को साझा की गई स्थिति रिपोर्ट के मुताबिक, 97 मामलों में से 88 लोगों के फॉर्म 6 स्वीकार किए जा चुके हैं। वहीं, तीन लोग पुर्तगाली पासपोर्ट धारक हैं, जबकि छह मतदाता फिलहाल भारत से बाहर हैं। सीईओ कार्यालय ने बताया कि विदेश में रह रहे इन मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने और आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारी प्रयास कर रहे हैं।

End of Feed