गुजरात के कच्छ में 500 फीट गहरे बोरवेल में गिरी लड़की, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

गुजरात के कच्छ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। जिले के भुज तालुका के कंदेराई गांव में सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे 18 वर्षीय एक किशोरी 540 फुट गहरे बोरवेल में गिर गई। किशोरी फिलहाल 490 फुट की गहराई पर फंसी हुई है-

Kachchh News: गुजरात में कच्छ जिले के एक गांव में सोमवार सुबह 18 वर्षीय एक किशोरी गहरे बोरवेल में गिर गई जिसे बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जिले के भुज तालुका के कंदेराई गांव में सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई। भुज के डिप्टी कलेक्टर एबी जादव ने बताया कि किशोरी राजस्थान के प्रवासी मजदूरों के परिवार से थी। वह 540 फुट गहरे बोरवेल में 490 फुट की गहराई पर फंसी हुई है।

Kachchh News

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान की तस्वीर

18 वर्षीय लड़की बोरवेल में गिरी

End of Feed