मेट्रो के सामने कूद गई लड़की, बाधित हो गया रूट; यात्रियों को परेशानी

इस घटना के कारण लगभग 43 मिनट तक सेवाएं निलंबित रहीं। हालांकि, लड़की ने आत्महत्या क्यों की इसका खुलासा नहीं हो सका है।

कोलकाता : कोलकाता मेट्रो के नेताजी भवन स्टेशन पर शुक्रवार शाम को 17 वर्षीय एक लड़की पटरियों पर कूद गयी जिसके बाद ब्लू लाइन (दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष) पर मेट्रो सेवाएं बाधित हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि लड़की को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Kolkata Metro tracks suicide

कोलकाता मेट्रो के आगे कूदी लड़की (फोटो-Istock)

मेट्रो रेल के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शाम करीब 5:17 बजे उस समय हुई जब दक्षिण की ओर जाने वाली एक ट्रेन स्टेशन में प्रवेश कर रही थी। उन्होंने बताया कि इस घटना के कारण लगभग 43 मिनट तक सेवाएं निलंबित रहीं। इससे पहले पुलिस ने बताया था कि एक व्यक्ति ने रेल की पटरी पर कूदने की कोशिश की थी। इस व्यवधान के कारण शाम के व्यस्त समय के दौरान यात्रियों को काफी असुविधा हुई। अधिकारी ने बताया, "ब्लू लाइन के पूरे मार्ग पर सामान्य सेवाएं शाम छह बजे से फिर से शुरू हो गईं।

End of Feed