Unnao Giant Python Sighting: उन्नाव के तौरा गांव स्थित स्टेडियम में खेल रहे बच्चों के बीच अचानक हड़कंप मच गया जब उन्होंने लगभग 8 फुट लंबा विशाल अजगर देखा। उस समय स्टेडियम में करीब एक दर्जन बच्चे खेल रहे थे।
उन्नाव के स्टेडियम में दिखा 8 फुट लंबा अजगर
बताया जा रहा है कि, बच्चों ने तुरंत नौगवां गांव निवासी एक व्यक्ति को इस बारे में सूचित किया। अजगर को पकड़कर गांव की ओर ले जाया गया, जिससे वहां लोगों में अफरातफरी मच गई।
सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को भी सतर्क किया गया। वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अजगर को सुरक्षित रूप से कब्जे में लेकर रेस्क्यू कर लिया।
