Ghaziabad Sister Suicide Case: पिता ने क्यों छिपाई तीसरी शादी? लिव-इन पार्टनर ने 2015 में की आत्महत्या; जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

गाजियाबाद सुसाइड केस में जांच के दौरान लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में अब सामने आया है कि बच्चियों के पिता ने तीन शादियां की थी, लेकिन बयानों में उसने अपनी तीसरी शादी को छिपाया। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।

Ghaziabad Suicide Case: गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों निशिका, प्राची और पाखी की आत्महत्या की घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। सोसायटी की नौवीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली इन तीन मासूम बहनों की उम्र महज 16, 14 और 12 साल थी। इस केस में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं, जो मामले को और अधिक जटिल बनाते जा रहे हैं। पुलिस जांच में सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ है कि बच्चियों के पिता चेतन कुमार ने दो नहीं बल्कि तीन शादियां की थी। लेकिन पूछताछ के दौरान उसने अपनी तीसरी शादी की बात छिपाई। पुलिस को तीनों शादियों से जुड़े मैरिज सर्टिफिकेट भी मिल चुके हैं।

​The Ghaziabad apartment complex where three sisters died by suicide after their mobile phones were allegedly confiscated by their father.​

गाजियाबाद सुसाइड केस (फाइल फोटो)

16 साल में की तीन शादियां

चेतन ने बीते 16 सालों में तीन शादियां की थीं। उसकी पहली शादी सुजाता के साथ 2010 में हुई। 2013 में उसने सुजाता की बहन हिना से दूसरी शादी। जिसके बाद 2021 में सीलमपुर निवासी टीना से चेतन की कोर्ट मैरिज हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अपने बयानों में चेतन ने सिर्फ दो शादियों की बात बताई और तीसरी शादी की बात छिपाकर रखी। जिसपर चेतन का कहना है कि उसने अपने चरित्र पर होने वाले सवालों से बचने के लिए ऐसा किया।

End of Feed