Ghaziabad: गाजियाबाद में 3 दिन ट्रैफिक डायवर्जन, गणेश विसर्जन और ट्रेड शो के चलते बदले रूट

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मुरादनगर गंग नहर पर गणेश मूर्ति विसर्जन को देखते हुए 23 सितंबर से 26 सितंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान भारी और कमर्शियल वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

Ghaziabad Traffic Advisory: गाजियाबाद में मुरादनगर गंगनहर पर गणेश मूर्ति विसर्जन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात एडवाइजरी जारी की है। बुधवार सुबह 9 बजे से 26 सितंबर सुबह 9 बजे तक कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है। इस दौरान गंग नहर की ओर जाने वाले मार्गों पर भारी और व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किए हैं।

traffic advisory

गाजियाबाद में 23 से 26 सितंबर तक कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन (सांकेतिक फोटो)

डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन के मुताबिक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए यह डायवर्जन किया गया है। वहीं, 25 सितंबर से बहुप्रतीक्षि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो भी शुरू हो रहा है। इसके चलते गाजियाबाद के अलावा नोएडा, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और DND फ्लाईवे पर भी यातायात व्यवस्था प्रभावित रहने की संभावना है।

End of Feed