Ghaziabad Accident: शहीद नगर में भरभराकर गिरी बन रही पूरी छत, मलबे से सबको निकाला गया, इलाज जारी

Ghaziabad News: गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र स्थित शहीद नगर में निर्माणाधीन लेंटर गिर गया। मलबे में फंसे में सभी लोगों को निकाल लिया गया है। डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन गाजियाबाद ने जानकारी दी है कि सभी घायलों का इलाज जारी है।

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में आज शाम एक बड़ा हादसा हो गया। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के शहीद नगर इलाके में एक निर्माणाधीन मकान का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया। लेंटर गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और काम कर रहे कई मजदूरों और लोगों के मलबे के नीचे दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, अग्निशमन दल और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

Ghaziabad Roof Collapse Shaheed Nagar

लेंटर गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर

सभी को बाहर निकाला गया

घटनास्थल पर मौजूद राहत टीमों ने तत्परता दिखाते हुए सभी लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया है। घायल अवस्था में बाहर निकाले गए लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन गाजियाबाद, ऋजुल कुमार कहना है कि यहां एक गोदाम का निर्माण चल रहा था, जिसकी सेटरिंग गिरने के चलते कच्चा लेंटर भरभरा कर गिर गया। इसमें एक महिला और बच्चे समेत 4 लोग अंदर थे और 6 लोग बाहर थे सभी को बाहर निकाल लिया गया है। एहतियात के तौर पर अभी सारा लेंटर चेक किया जा रहा है। डीसीपी के मुताबिक हादसे की जांच की जाएगी।

End of Feed