गाजियाबाद में एक लाख का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, फायरिंग में 3 पुलिसकर्मी भी घायल

गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक लाख रुपये का इनामी वांछित अपराधी धीरेंद्र उर्फ टीडी मारा गया। पुलिस के अनुसार, दो आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए।

Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई एक भीषण मुठभेड़ में 1 लाख रुपये का इनामी वांछित अपराधी मारा गया है। इस एनकाउंटर में बदमाश की गोली लगने से तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। इस दौरान दो बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

ghaziabad encounter

गाजियाबाद एनकाउंटर में वांछित अपराधी मारा गया

मोटरसाइकिल पर सवार थे तीन संदिग्ध

ग्रामीण डीसीपी सुरेंद्र नाथ तिवारी के मुताबिक, गाजियाबाद क्राइम ब्रांच को पुख्ता सूचना मिली थी कि 1 लाख का इनामी बदमाश धीरेंद्र उर्फ 'TD' निवाड़ी थाना क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में आने वाला है। इस इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ने के लिए इलाके में सघन चेकिंग शुरू की। गश्त के दौरान पुलिस को एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध लोग आते हुए दिखाई दिए। जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

End of Feed