Ghaziabad News: गाजियाबाद में पुलिस एनकाउंटर, 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

गाजियाबाद में पुलिस एनकाउंटर में दो हत्या के आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। जिनमें से एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की बाइक और अवैध तमंचा भी बरामद किया है।

Ghaziabad Police Encounter: गाजियाबाद में थाना अंकुर विहार पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25-25 हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, 1 अवैध तमंचा, 1 खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। घायल बदमाश पर अलग-अलग राज्यों में लूट और चोरी के करीब एक दर्जन मामले दर्ज है।

Ghazibad encounter

पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

गाजियाबाद में कहां हुई मुठभेड़

यह घटना दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की सर्विस लेन पर गढी कट्टैया कट से आगे खाली प्लाट के पास हुई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के दो आरोपी बाइक पर सवार होकर गढी कट्टैया की ओर से सभापुर अंडरपास की तरफ जा रहे है। पुलिस ने सूचना के आधार पर इलाके में चेकिंग शुरू की। इस दौरान पुलिस को बाइक पर दो संदिग्ध आते हुए दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन बाइक पर पीछे बैठे अपराधी ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग की। जिसके बाद बाइक मोडकर खाली प्लाट की ओर भागने लगे।

End of Feed