गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा; मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों को कार ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां सुबह की सैर पर निकले दो पड़ोसी तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए और उनकी जान चली गई। पुलिस ने शनिवार को इस घटना की जानकारी दी।

यूपी के गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन इलाके में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें सुबह की सैर पर निकले दो व्यक्तियों की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे 57 वर्षीय सुभाष सिंह चौहान और 45 वर्षीय कमलेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

Two people were hit by a car in Ghaziabad

गाजियाबाद में दो लोगों को कार ने मारी टक्कर

CCTV फुटेज की जांच में पुष्टि हुई है कि तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मारी थी। इस हादसे में सुभाष सिंह चौहान का सिर कार के पहियों के नीचे कुचल गया, जबकि कमलेश यादव सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में गिर गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

End of Feed