Ghaziabad Encounter: मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन लुटेरों को धर दबोचा, दो बदमाश गोली लगने से घायल

Ghaziabad Police Encounter: गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 3 लूटेरों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन बदमाशों पर दिल्ली-एनसीआर में चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज हैं।

Ghaziabad Police Encounter: यूपी के गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस द्वारा पुस्ता नंबर-8 रोड के पास चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार तीन लोगों को आता देखा। जैसे ही पुलिस ने उन्हें बाइक रोकने को कहा, तो उन्होंने बाइक को नहीं रोका और पुलिस को देखकर भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Crime

फाइल फोटो


पकड़े गए बदमाशों की पहचान

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि यह घटना बुधवार तड़के पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी, तभी बदमाशों के साथ उनकी मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। पकड़े गए बदमाशों का नाम आफताब और राशिद है, जो ट्रोनिका सिटी थाना के निवासी हैं। तीसरे अभियुक्त आमिर को भी पुलिस हिरासत में लिया गया है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

End of Feed