गाजियाबाद में तीसरा योग महोत्सव संपन्न, हार्टफुलनेस और रामप्रस्थ ग्रीन्स ने किया आयोजन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 14, 2023, 06:24 PM IST

हार्टफुलनेस योग महोत्सव का आयोजन देश भर में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के साथ मिलकर किया जा रहा है। कार्यक्रम का थीम है- हर दिल ध्यान, हर दिन ध्यान। इसके अंतर्गत देश भर में शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य से जुड़ी तकनीकें निःशुल्क सिखाई जा रही हैं। इस योग महोत्सव का आयोजन रामप्रस्थ ग्रीन्स सोसाइटी के साथ मिलकर किया गया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • 12 से 14 मई तक हुआ आयोजन
  • 300 लोगों ने हर रोज़ लिया हिस्सा
  • हार्टफुलनेस ने निःशुल्क सिखाईं स्वास्थ्य की तकनीकें

गाजियाबाद: हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट की तरफ से गाजियाबाद में आयोजित तीसरा योग महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। 12 से 14 मई तक रामप्रस्थ ग्रीन्स के प्लेटिनम सोसाइटी में यह योग महोत्सव आयोजित किया गया, जिसमें रोजाना लगभग 300 लोगों ने हिस्सा लिया। योग महोत्सव में लोगों को सर्टिफाइड ट्रेनरों द्वारा योगासन, प्राणायाम, मुद्रा, पोलैरिटी, ब्राइटर माइंड्स, रिलैक्सेशन, आंतरिक सफाई, प्रार्थना और प्राणाहुति आधारित ध्यान जैसी तकनीकों का निःशुल्क व्याहावारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

yoga ghaziabad

गाजियाबाद में तीसरा योग महोत्सव संपन्न

दीपक खंडूरी, कार्यक्रम समन्यवक, हार्टफुलनेस योग महोत्सव ने प्रोगाम को काफी सफल बताया और कहा कि उन्हें लोगों की तरफ से उत्साहजनक फीडबैक मिले हैं। कार्यक्रम के अंतिम दिन मदर्स डे और 5 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्राइटर माइंड्स नाम के इस कार्यक्रम में बच्चों ने आंखों पर पट्टी बांधकर चीजों का रंग बताकर और लिखी हुई चीजों को बिना देखे पढ़कर, वहां मौजूद लोगों को हैरत में डाल दिया।

End of Feed