Ghaziabad: रेलवे यात्री ध्‍यान दें, गुरुवार से आठ दिन प्रभावित रहेगी गाजियाबाद से होकर चलने वाली ये 11 ट्रेनें, जानें कारण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2023, 05:06 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद से दिल्ली-मेरठ-सहारनपुर सेक्शन पर सफर करने वाले यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस रूट पर रेलवे नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। जिसकी वजह से 23 फरवरी से दो मार्च तक इस रूट पर तीन से चार घंटे का ब्लॉक रहेगा। इसकी वजह से गाजियाबाद से होकर जाने वाली 11 ट्रेनें प्रभावित होंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 23 फरवरी से दो मार्च तक इस रूट रहेगा ब्‍लॉक
  • देवबंद-रुड़की नई लाइन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य
  • चार ट्रेनें कैंसिल, तीन बीच रास्‍ते तक और चार रूट बदलकर चलेंगी


Ghaziabad: गाजियाबाद से दिल्ली-मेरठ-सहारनपुर सेक्शन पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। इस रूट पर रेलवे द्वारा देवबंद-रुड़की नई लाइन और देवबंद स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। इसकी वजह से रेलवे के अंबाला मंडल ने इस रूट पर 23 फरवरी से दो मार्च तक ब्लॉक लिया है। अधिकारियों के अनुसार इस ब्‍लॉक की वजह से इस रूट पर चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस और सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट सहित चार ट्रेनें जहां पूरी तरह से निरस्त रहेंगी। वहीं, चार ट्रेनें बदले हुए रास्ते पर और तीन ट्रेनें बीच रास्ते तक चलेंगी। इन ट्रेनों के प्रभावित होने के कारण गाजियाबाद के हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

Train Cancel in Ghaziabad

गाजियाबाद से होकर जानें वाली 11 ट्रेनें प्रभावित

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक विरेंद्र कादियान ने इस ब्‍लॉकेज की जानकारी देते हुए बताया कि पहले चरण में कल से 26 फरवरी तक देवबंद-रुड़की नई लाइन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके अलावा देवबंद रेलवे स्टेशन पर कॉमन लूप लाइन ‌का वर्क होगा। वहीं, दूसरे चरण में 27 फरवरी से दो मार्च तक देवबंद स्टेशन पर भी नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होगा। इसकी वजह से रोजाना तीन से चार घंटे का ब्लॉक रहेगा। इसका असर ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। इस ब्‍लॉकेज की वजह से 20412-11 सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 23 फरवरी से दो मार्च तक के लिए कैंसिल किया गया है। वहीं, 27 से 28 फरवरी तक 14682-81 जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, 27 फरवरी से एक मार्च तक 14522-21 अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस और 27 फरवरी से 28 फरवरी तक 04460-59 सहारनपुर-दिल्ली कैंसिल रहेगी।

End of Feed