Ghaziabad News: चिपियाना क्रॉसिंग में पिलर पर बनेगा ROB, आसान होगी कनेक्टिविटी, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

Ghaziabad News: गाजियाबाद में लालकुआं के चिपियाना क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। ओवरब्रिज के डिजाइन में बदलाव के बाद आरओबी पिलर पर बनाया जाएगा।

Ghaziabad News: गाजियाबाद के लालकुआं में चिपियाना क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज और अंडरपास के निर्माण का कार्य चल रहा है। ओवरब्रिज का निर्माण एक साल में पूरा होने की उम्मीद है। लेकिन हाल ही में चिपियाना रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी यानी ओवरब्रिज के डिजाइन में कुछ आंशिक बदलाव किए गए हैं। इन बदलावों के आधार पर चिपियान क्रॉसिंग पर आरओबी का निर्माण पिलर पर किया जाएगा। ओवरब्रिज और अंडरपास बनने के बाद 50 हजार से अधिक लोगों का इससे लाभ होगा।

Ghaziabad News

चिपियाना क्रॉसिंग पर पिलर पर बनेगा ROB

इन लोगों को मिलेगा लाभ

लालकुआं के चिपियाना क्रॉसिंग दिल्ली-हावड़ा रेलखंड की सबसे व्यस्त रेलवे क्रॉसिंगों में से एक है। यहां हर 10 से 15 मिनट पर ट्रेन आती है। हजारों की संख्या में लोग प्रतिदिन नोएडा-ग्रेटर नोएडा जाते हैं। ऐसे में ओवरब्रिज और अंडरपास बनने से लोगों को लंबे समय तक ट्रेन के गुजरने का इंतजार नहीं करना होगा और वह कम समय में अपने गंतव्य पर पहुंच जाएंगे। बता दें कि आरओबी के बनने से लालकुआं और एसएस औद्योगिक क्षेत्र, अमृत स्टील कंपाउंड फैक्ट्री के कर्मचारियों और अन्य लोगों को अब पांच किमी लंबा चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। वह साउथ साइड के पास बन रहे अंडरपास से नोएडा और ग्रेटर नोएडा जा पाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि इस क्षेत्र में करीब 1 हजार फैक्ट्रियां संचालित हो रही है। ऐसे में इन फैक्ट्रियों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को अंडरपास और आरओबी के सबसे अधिक लाभ मिलेगा।

End of Feed