गाजियाबाद

GDA से जमीन खरीदने का कल तक ही मौका, जानें कितने प्लॉट के लिए है स्कीम

Ghaziabad: जो लोग जीडीए के प्लॉट खरीदना चाहते हैं वो मंगलवार तक आवेदन कर सकते हैं। GDA की अलग-अलग योजनाओं में करीब 250 से अधिक प्लॉट्स बेचने की तैयारी है। 17 सितंबर के बाद फॉर्म नहीं लिया जाएगा। आइए जानें क्या है आवेदन का प्रोसेस-

Image

जीडिए से जमीन खरीदने का सुनहरा मौका

Photo : PTI

Ghaziabad: जीडिए के प्लॉट खरीदने का सुनहरा मौका है, ऐसे में जो लोग जीडिए (GDA) के प्लॉट खरीदना चाहते हैं वो मंगलवार तक नीलामी में शामिल होने के लिए अप्लाई कर कर सकते हैं। मंगलवार के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया के बाद 20 सितंबर को होने वाली नीलामी में बोली लगाकर प्लॉट को खरादी जा सकता है। जीडिए की अलग-अलग योजानाओं में 2000 वर्ग मीटर से बड़े और छोटे प्लॉट खरीद सकेंगे। इस तरह के करीब 250 से अधिक प्लॉट बेचने की तैयारी जीडिए की ओर से की गई है। वहीं इन प्लॉट्स में औद्योगिक और आवासीय प्लॉट के अलावा कन्वीनिएंट शॉपिंग, क्योस्क और दुकान के लिए प्लॉट, ग्रुप हाउसिंग प्लॉट, मल्टीप्लेक्स प्लॉट, ओल्ड एज होम प्लॉट, सामुदायिक केंद्र प्लॉट, आर्ट गैलरी पेट्रोल पंप, शिक्षण संस्थान और नर्सिंग होम कैटगरी के हैं।

इस तारिख तक कर सकते हैं आवेदन

जीडीए अधिकारी के अनुसार 150 से अधिक आवासीय, 100 से ज्यादा व्यावसायिक और अन्य औद्योगिक प्लॉट शामिल किए गए हैं। इसकी जानकारी प्राधिकरण की वेबसाइट पर भी मौजूद है। 20 सितंबर को हिंदी भवन में होने वाली नीलामी में शामिल होने के लिए मंगलवार तक फॉर्म ड्राफ्ट और शपथ पत्र बैंक में जमा कराना जरूरी है। जिसके बाद इन फार्मों की छंटनी होगी। इसके बाद ही आवेदक नीलामी में भाग लेकर बोली लगा सकेंगे। बता दें कि नीलामी में शामिल होने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 सितंबर से बढ़ाकर 17 सितंबर तक कर दी गई है।

इन योजनाओं में प्लॉट अवेलेबल

इस योजना में इंदिरापुरम में 8 आवासीय, 35 कमर्शियल, दो कन्वीनिएंट शॉपिंग प्लॉट, दो दुकान के प्लॉट, एक मल्टीप्लेक्स प्लॉट, एक पेट्रोल पंप प्लॉट और एक क्योस्क प्लॉट हैं। वैशाली योजना में एक ओल्ड एज होम प्लॉट, दो आवासीय भूखंड, दो सामुदायिक केंद्र भूखंड, एक शिक्षण संस्थान भूखंड और दो नर्सिंग होम भूखंड हैं।

रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्लॉट

तुलसी निकेतन में एक कमर्शियल प्लॉट, इंद्रप्रस्थ योजना में 22 कमर्शियल प्लॉट, प्रताप विहार योजना में एक बैंक प्लॉट, एक ग्रुप हाउसिंग प्लॉट, एक शॉपिंग प्लॉट, एक कार्पोरेट ऑफिस प्लॉट और एक सामुदायिक केंद्र है। मधुबन बापूधाम में दो औद्योगिक प्लॉट, सात कमर्शियल प्लॉट, पांच शिक्षण संस्थान प्लॉट, तीन नर्सिंग होम प्लॉट, गोविंदपुरम में 17 आवासीय प्लॉट, शास्त्रीनगर योजना में दो आवासीय प्लॉट, कपूरीपुरम में एक होटल भूखंड मौजूद हैं।

ऐसे करें आवेदन

जीडिए की प्लॉट की नीलामी में शामिल होने के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकृत बैंक में आवेदन फॉर्म उपलब्ध हैं। नीलामी का आयोजन 20 सितंबर को सुबह 11 बजे से लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में होगा। इसमें शामिल होने के लिए 17 सितंबर तक ड्राफ्ट और शपथ पत्र के साथ आवेदन फार्म एचडीएफसी बैंक की शाखा में जमा करना अनिवार्य है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें