Noida Covid Case: नोएडा में कोरोना वायरस के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटो ंमें 19 नए मरीज सामने आए हैं। जिसके बाद नोएडा में एक्टिव कोविड केस की संख्या 43 पहुंच गई है। इनमें से 22 महिलाएं और 21 पुरुष कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में है। चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) नरेंद्र कुमार ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है और उन्हें कोई लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने को कहा है। साथ ही मास्क पहनना, हाथ धोना और सोशल डस्टेंसिंग आदि का पालन करें।
कोरोना के मरीज बढ़े
किसी मरीज की हालत गंभीर नहीं
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में खांसी, जुकाम और हल्के बुखार के लक्षण पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना मरीजों में किसी की हालत गंभीर नहीं है। सभी लोग होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वार लगातार कोरोना मरीजों की निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा है कि किसी को इससे डरने की जरूरत नहीं है।
जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। जिससे संक्रमण का स्त्रोत पता लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के वेरिएंट के बारे में पता लगाने के लिए संक्रमितों के सैंपल लिए जा रहे हैं। जिन्हें जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए दिल्ली या लखनऊ लैब में भेजा जाएगा।
