Muzaffarnagar Road Accident: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां सोमवार को पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। इस हादसे से सड़क पर चीख-पुकार मच गई। घटना में चार लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति के घायल होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस कार पर गुजराती भाषा में बीजेपी का झंडा लगा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के भेज दिया है।
मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा
एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि हादसे का शिकार हुई इनोवा कार में 5 दोस्त सवार थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल पांचों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान 4 लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति का इलाज अभी भी जारी है। पुलिस ने मृतकों की पहचान अमित, भरत, कर्ण और विपुल के रूप में की है। वहीं जिगर नामक युवक का इलाज जारी है।
केदारनाथ दर्शन के लिए जाते हुए हुआ हादसा
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांचों दोस्त कार में सवार होकर गुजरात से केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। इस हादसे के बाद पुलिस ने मृतकों के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
