मुजफ्फरनगर में हिट एंड रन मामला, ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला; CCTV कैमरे में कैद हुआ खौफनाक हादसा

Muzaffarnagar Accident: मुजफ्फरनगर के खतौली कस्बे के बुढ़ाना रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक स्कूटी सवार शख्स ट्रक की चपेट में आकर कुचल गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना का लाइव मंजर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Muzaffarnagar Accident: मुजफ्फरनगर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

ट्रक का संतुलन बिगड़ने से स्कूटी आई चपेट में

यह दर्दनाक हादसा मुजफ्फरनगर के खतौली कस्बे के बुढ़ाना रोड पर हुआ। इस घटना के सीसीटीवी वीडियो दिख रहा है कि स्कूटी सवार व्यक्ति एक ट्रक के करीब से गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रक का संतुलन बिगड़ने से स्कूटी उसकी चपेट में आ गई। इस हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतककी पहचान पप्पू के तौर पर हुई है।

End of Feed