Bijnor Road Accident: बिजनौर में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक बेकाबू कार ने दो लोगो के जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस भीषण एक्सीडेंट की लाइव तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं।
कार चालक मौके से फरार
यह घटना बिजनौर में थाना कोतवाली देहात के पितनहेड़ी रोड की है। जहां दो शख्स मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। सड़क के किनारे चहल कदमी के दौरान उन्हें एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से उड़ा दिया। यह टक्कर इतनी तेज थी कि एक युवक हवा में उछलकर करीब पांच मीटर दूर गिरा। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया।
इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल सीएचसी में में एडमिट कराया गया। जहां एक युवक को डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दी। वहीं दूसरे युवकी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस हादसे की बारीकी से जांच कर रही है।
