गाजियाबाद

Ghaziabad: पिकअप ट्रक और एम्बुलेंस की टक्कर बाप-बेटे की मौत, ड्राइवर फरार

25 अप्रैल शुक्रवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक एम्बुलेंस और पिकअप ट्रक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एम्बुलेंस से मुज्जफरनगर जा रहे मरीज और उसके 15 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। मरीज की पत्नी और एम्बुलेंस का ड्राइवर घायल हैं, जिन्हें मोदीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

Image

दुर्घटना के बाद छतिग्रस्त एम्बुलेंस

Photo : Times Now Digital

Ghaziabad News: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर टोल प्लाजा के पास एक एम्बुलेंस और पिकअप ट्रक की टक्कर हो गई। जिसमें एम्बुलेंस सवार मरीज और उसके बेटे की मौत हो गई। साथ ही एम्बुलेंस के ड्राइवर और मृतक मरीज की पत्नी को हादसे में काफी चोट आई। घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल भेजा गया। एम्बुलेंस हादसे के बाद पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पिकअप सड़क के किनारे पलटी हुई मिली गई। जिसका चालक मौके से फरार हो गया।

शुक्रवार को भोजपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। मरीज को लेकर मुजफ्फरनगर जा रही एम्बुलेंस और एक प्लाई बोर्ड लदे पिकअप ट्रक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एम्बुलेंस सवार मरीज और उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान गुलनाज (48 वर्ष) और उसके पुत्र दानिश (15 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे में गुलनाज की पत्नी सलमा और एम्बुलेस चालक वाहिद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एम्बुलेंस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पिकअप सड़क के किनारे पलट गई, जिससे हाइवे पर जाम की स्थिति बनने लगी। इस दौरान पिकअप ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

शुक्रवार को गुलनाज को नोएडा के एक निजी अस्पताल से लेकर उसकी पत्नी सलमा और पुत्र दानिश मुजफ्फरनगर स्थित अस्पताल लेकर जा रहे थे। जिस दौरान ये हादासा हुआ। एम्बुलेंस के ड्राइवर के मुताबिक जैसे ही एम्बुलेंस भोजपुर टोल के पास पहुंची तभी आगे चल रहे एक पिकअप ट्रक ने अचानक रफ्तार कम कर दी, जिसके बाद एंबुलेंस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई।

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। परिजनों को सूचना दे दी गई है, वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और घायलों को मोदीनगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article