Ghaziabad News: ग्रेटर नोएडा के बाद अब बनेगा ग्रेटर गाजियाबाद, यूपी के इस बड़े शहर को किया जाएगा शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 15, 2023, 11:01 AM IST

Ghaziabad News: गाजियाबाद सीमा विस्तार की तैयारी शुरू हो गई है। गाजियाबाद के निकवर्ती कई इलाकों को इसमें शामिल किया जाएगा। स्थानीय सांसद वीके सिंह ने मुरादनगर को इसमें शामिल करने की अनुमति दे दी है।

Ghaziabad News: यूपी गाजियाबाद में रहने वाले के लिए बड़ी खबर है। अब, गाजियाबाद बनेगा ग्रेटर गाजियाबाद। गाजियाबाद को ग्रेटर गाजियाबाद बनाने के लिए सीमा विस्तार करने की योजना बनाई जा रही है। इसके संबंध में प्रशासन की तरफ से सकारात्मक संकेत देखने को मिल रहे हैं। नव विस्तृत इस सीमा में मुरादनगर को भी शामिल किया गया है। मुरादनगर को इसमें शामिल करने की अनुमति सांसद वीके सिंह द्वारा दे दी गई है।

MP VK Singh Given Approval To Include Muradnagar in Ghaziabad Expansion

गाजियाबाद सीमा विस्तार में मुरादनगर को किया गया शामिल।

मेयर सुनीता को गाजियाबाद से ग्रेटर गाजियाबाद बनाने का श्रेय जाता है। उन्होंने इस प्रक्रिया में एक अहम भूमिका निभाई है। इसके साथ उन्होंने इस प्रक्रिया में सबसे कम समय तक सेवा देने का गौरव भी अर्जित किया है।

End of Feed