'वन इंडिया, वन टिकट' से सफर होगा आसान, नमो भारत और दिल्ली मेट्रो के बीच हुआ MOU

नमो भारत और दिल्ली मेट्रो के बीच एमओयू साइन हुआ है। इसके तहत 'वन इंडिया, वन टिकट' के फॉर्मूले से यात्रियों का सफर आसान होने वाला है। आइये जानते हैं यह नया सिस्टम कैसे काम करेगा?

गाजियाबाद: नमो भारत ट्रेन और दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। अब, आरआरटीएस कनेक्ट ऐप के माध्यम से नमो भारत ट्रेन टिकट बुक करने वाले यात्री दिल्ली मेट्रो का टिकट भी बुक कर सकते हैं। इसी तरह, डीएमआरसी मोबाइल ऐप के माध्यम से दिल्ली मेट्रो टिकट बुक करने वाले यात्री भी नमो भारत ट्रेन का टिकट बुक कर सकते हैं। डीएमआरसी और एनसीआरटीसी टिकटिंग सिस्टम के एकीकरण से एनसीआरटीसी मोबाइल ऐप पर एक यूनिक दिल्ली मेट्रो क्यूआर कोड और इसी तरह, डीएमआरसी मोबाइल ऐप पर एक नमो भारत क्यूआर कोड तैयार किया जा सकेगा।

End of Feed