Moradabad News: मुरादाबाद में गौ-तस्कर को पकड़ने गई पुलिस, परिवार ने किया हमला, आरोपी समेत 4 महिलाएं गिरफ्तार

Moradabad News: गौ-तस्करी मामले में पुलिस ने मुरादाबाद के मुंडापांडे क्षेत्र में एक तस्कर को पकड़ने के लिए उसके घर पर छापा मारा। उस दौरान गौ तस्करी मामले में लंबे समय से वांछित माजिद अली और उसके परिवार की महिलाओं ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी समेत 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

Moradabad News: उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गौ-तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। इन मामलों पर पुलिस की टीम लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है और गौ-तस्करों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। इस बीच मुरादाबाद के थाना मुंडापांडे क्षेत्र में पुलिस की टीम एक गौ तस्कर को गिरफ्तार करने गई तो उसके परिवार ने टीम पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि उन पर परिवार की महिलाओं द्वारा हमला किया गया। पुलिस ने इस मामले में गोतस्कर के साथ उसके परिवार की चार महिलाओं को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने गौ तस्कर की पहचान माजिद अली के रूप में की है।

Moradabad News

मुरादाबाद पुलिस पर हमला करने वाली 4 महिलाएं गिरफ्तार (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

गोतस्कर के परिवार के खिलाफ कार्रवाई

गौ-तस्कर माजिद अली को गिरफ्तार करने गई पुलिस की टीम ने उसके परिवार की चार महिलाओं, जिनमें जैनब, सबीना, आमना और नूर आफसा शामिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि माजिद अली गोकशी के कई मामलों में फरार था और लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी। जब आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा, तो उसने अपने परिवार के साथ मिलकर गिरफ्तार करने आई पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। इस हमले के बाद, उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया और पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

End of Feed