Bulandshahr Crime: बुलंदशहर में टोकने पर युवक की हत्या, बदमाशों ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट, गांव में दहशत का माहौल

Bulandshahr Crime: यूपी के बुलंदशहर में एक युवक द्वारा किसी बात के लिए टोके जाने पर दो युवकों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच करते आरोपियों को पकड़ने के लिए 4 टीम गठित की हैं।

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 4 टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने बताया कि यह मामला थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव दौलताबाद का है। यहां शुक्रवार रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस ने बताया इस वारदात को दो युवकों द्वारा अंजाम दिया है। युवक को गोली मारने के बाद से आरोपी फरार हैं।

Crime News

बुलंदशहर में टोकने पर युवक की हत्या (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

टोकने पर युवक को मारी गोली

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दौलताबाद गांव में अपने दोस्त जितेंद्र के साथ घर लौट रहे संजय ने रास्ते में घूम रहे दो संदिग्ध युवकों को टोका था। उसी बात पर विवाद हुआ और फिर एक युवक ने पिस्टल निकालकर संजय पर गोली चला दी। इस हमले में संजय की मौत हो गई। बताया जाता है कि संजय गांव में अपनी मां के साथ रह रहा था, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे गाजियाबाद में रहते हैं। इस घटना से गांव के लोग दहशत में आ गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल और कारतूस का खोखा बरामद किया। साथ ही, शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

End of Feed