Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। जहां डेयरी संचालक के घर में घुसकर बदमाशों ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया और अपने साथ लेकर फरार हो गए। पीड़ित का अस्पताल में इलाज जारी है। इस मामले में पीड़ित के बेटे ने किन्नर पारो पर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फाइल फोटो
नशीला पदार्थ सुंघाकर किया बेहोश
यह वारदात 28 फरवरी को वेव सिटी थाना क्षेत्र के बम्हेटा गांव में हुई है। रात करीब 11 से 12 के बीच 42 वर्षीय संजय यादव अपने घर में सो रहे थे। तभी 3-4 बदमाश उनके घर में घुस आए और उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। जिसके बाद पीड़ित का प्राइवेट पार्ट काटर अपने साथ ले गए। पीड़ित के बेटे प्रिंस यादव ने इस मामले में किन्नर पारो के खिलाफ शिकायट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पीड़ित के बेटे ने बताया कि पानों नाम की किन्नर के कहने पर आरोपियों न इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही अन्य सुरागों की भी जांच कर रही है। फिलहाल पीड़ित को गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
