Meerut Car Fire: मेरठ में टला बड़ा हादसा, दिल्ली-देहरादून हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक की सूझबूझ से बची जान

Meerut Car Fire: यूपी के मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे के सिवाया टोल प्लाजा पर एक चलती कार से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते कार में आग लग गई। लेकिन चालक की सूझबूझ से कार में सवार सभी यात्री सुरक्षित है। धुआं देखते ही चालक ने सभी को वाहन से उतार दिया था।

Meerut Car Fire: उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिल्ली देहरादून हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा के पास एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक चलती एसयूवी कार में अचानक आग लग गई। कार से आग की लपटों को निकला देख, पूरे टोल प्लाजा में अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। देखते ही देखते चलती हुई कार आग का गोला बन गई। धधकती हुई कार की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कार को लपटों को घिरा देख पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कार में लगी आग पर काबू पाया।

घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि यह मामला थाना दौराला क्षेत्र का है। बुधवार को कार में अचानक आग लग गई, लेकिन चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से चल गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।

End of Feed