Ghaziabad Fire: लोनी में चश्मे बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, कई मशीनें जलकर खाक

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 1, 2024, 12:59 PM IST

गाजियाबाद के लोनी में चश्मे का फ्रेम बनाने वाली एक फैक्ट्री में सोमवार सुबह भयंकर आग लग गई। दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Ghaziabad Fire: गाजियाबाद में लोनी के ट्रॉनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह चश्मे का फ्रेम बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। तीन फ्लोर की इस बिल्डिंग में आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी, जो तीनों फ्लोर पर पहुंच गई। इस आग के चलते कई मशीनें जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Fire Accident

गाजियाबाद में फैक्ट्री में लगी आग (सांकेतिक फोटो)

मौके पर पहुंचे दो फायर टेंडर

फायर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह समय 6:52 बजे पुलिस कन्ट्रोल रूम, कमिश्नरेट गाजियाबाद के लोनी फायर स्टेशन पर ट्रॉनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया के सेक्टर बी-2 में स्थित प्लॉट नंबर बी-27 पर "जीनियस इंडस्ट्रीज़" औद्योगिक ईकाई में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही तत्काल दो फायर टेंडर, फायर सर्विस यूनिट लोनी फायर स्टेशन से घटनास्थल के लिए रवाना हुए। फायर सर्विस यूनिट ने मौके पर पहुंचकर देखा कि आग 450 वर्गमीटर के भूखंड पर बने तीन मंजिला भवन के भूतल पर लगकर पूरी बिल्डिंग में फैल चुकी है, जिसमें से लपटें उठ रही थीं।

End of Feed