Ghaziabad News: होटल प्लूटो में लगी भीषण आग, 15 लोगों को किया गया रेस्क्यू

दमकल कर्मियों ने तत्काल इमरजेंसी एग्जिट स्टेयरकेस का उपयोग करते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उस समय पूरे भवन में धुआं फैला हुआ था, जिससे दम घुटने जैसी स्थिति बन गई थी

गाजियाबाद : गाजियाबाद के राजेंद्र नगर सेक्टर-5 में खन्ना टॉवर के प्लॉट नंबर 2 पर बने होटल प्लूटो में शुक्रवार शाम आग लग गई। शाम करीब 7:10 बजे फायर विभाग को होटल में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही प्रभारी अधिकारी तुरंत दो फायर टेंडर के साथ मौके के लिए रवाना हुए। दमकल की टीम जब घटना घटनास्थल पर पहुंची तो पाया गया कि आग अबाउट ड्रिंक रेस्टोरेंट में लगी है, जो इमारत की प्रथम मंजिल पर स्थित है। इसके ऊपर की मंजिल पर होटल प्लूटो संचालित हो रहा था। आग तेजी से फैलने के कारण द्वितीय तल पर मौजूद 10 से 15 लोग धुएं के बीच फंस गए थे।

Hotel Pluto Fire in Ghaziabad

होटल प्लूटो में लगी आग (फोटो-@psharma73)

न्यूज एजेंसी आईएनएस के हवाले से प्राप्त जानकारी के कारण स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए दमकल कर्मियों ने तत्काल इमरजेंसी एग्जिट स्टेयरकेस का उपयोग करते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उस समय पूरे भवन में धुआं फैला हुआ था, जिससे दम घुटने जैसी स्थिति बन गई थी, लेकिन फायर टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए वहां फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला।

End of Feed