Saharanpur: शख्स पर हमला कर भागा तेंदुआ, दहशत में इलाका; देखें Video

सहारनपुर में तेंदुए ने रविवार को एक शख्स पर हमला बोल दिया। जिसमें शख्स घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग की टीम तेंदुए को रेस्क्यू करने की कोशिश में लगी है लेकिन अब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जा सका है। देखिए वीडियो

Saharanpur Leopard Attack Video: रविवार को ये खबर आई कि सहारनपुर के देहरादून रोड स्थित रिमाउंट डिपो के सैन्य क्षेत्र में तेंदुआ है। इसके पंजों के निशान देखे गए। इसके बारे में डिपो के अधिकारियों ने वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद टीम ने तेंदुए ने रेस्क्यू अभियान चलाया और रविवार की रात इलाके की कॉम्बिंग भी हुई लेकिन तेंदुए को रेस्क्यू नहीं किया जा सका। इसी दरमियान तेंदुए ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया।

कल, रविवार को वन विभाग सूचना के आधार पर तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए इलाके में पहुंची थी लेकिन पकड़ में आने से पहले ही तेंदुए ने रिमाउंट डिपो के एक कर्मचारी पर हमला कर दिया। घटना का आज वीडियो भी आया है। तेंदुए के पंजे से कर्मचारी घायल हो गया है। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेंदुए का रेस्क्यू अभियान जारी है, हालांकि अबतक तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका है।

End of Feed