Traffic Advisory: आज से कांवड़ यात्रा शुरू, गाजियाबाद नोएडा में जारी ट्रैफिक एडवाइजरी; घर से निकलने के पहले चेक करें Route

Traffic Advisory: आज से सावन और कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। कांवड़ियों की ध्यान में रखते हुए कांवड़ मार्गों को चिह्नित किया गया है। साथ ही यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए गाजियाबाद-नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

Traffic Advisory: सावन की शुरुआत हो गई है। आज सावन के पहले सोमवार से कांवड़ यात्रा भी शुरू हो जाएगी। कांवड़ यात्रा की शुरुआत को लेकर गाजियाबाद- नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है। बता दें कि नोएडा की तुलना में गाजियाबाद में कांवड़ का सबसे अधिक दबाव रहता है। इसे ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने गाजियाबाद और नोएडा दोनों शहरों को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए डायवर्जन प्लान भी तैयार किया गया है। यातायात व्यवस्था के साथ कांवड़ियों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसे देखते हुए कई रास्तों को बंद भी किया गया है। इस बीच अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं तो कांवड़ मार्गों के साथ जारी एडवाइजरी जरूर चेक करें। बता दें कि 22 जुलाई को रात 12 बजे से 5 अगस्त तक रात 8 बजे तक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी रहेगी। जाम प्रभावित रास्तों के बचने की कोशिश करें और पर्याप्त समय लेकर यात्रा करें।

Traffic Advisory

कांवड़ यात्रा गाजियाबाद नोएडा में जारी ट्रैफिक एडवाइजरी

गाजियाबाद में भारी वाहनों पर प्रतिबंध

कांवड़ यात्रा के दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस ने एक ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। जिसके अनुसार, दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहनों का गाजियाबाद शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, सभी भारी वाहन चौधरी चरण सिंह मार्ग और यूपी गेट से होते हुए NH9 का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य पहुंचेंगे।

End of Feed