Bijnor: साली से शादी की चाहत चढ़ी परवान, पत्नी की कार से कुचलवा कर कराई हत्या, पति समेत दो लोग गिरफ्तार

Bijnor: बिजनौर में एक युवक ने साली से शादी करने की चाहत में अपने दोस्त की मदद से अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस मामले ने सीसीटीवी जांच में पाया की कार से महिला को कुचने वाला आरोपी उसके पति का दोस्त है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया।

Bijnor: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने पत्नी की हत्या करने के लिए दोस्त से मदद ली और कार से कुचलवा कर उसकी हत्या की। पुलिस ने आरोपी पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Bijnor Crime

पत्नी की कार से कुचलवा कर हत्या करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

इस वजह से उतारा पत्नी को मौत के घाट

पुलिस ने बताया कि आरोपी कथित रूप से संतान न होने के कारण अपनी साली (पत्नी की बहन) से शादी की चाहत था। साली से शादी की चाहत में आरोपी ने दोस्त की मदद से अपनी पत्नी की कार से कुचलवा कर हत्या करवा दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगीना) भरत सोनकर ने मंगलवार को बताया कि आठ मार्च को नगीना के बिश्नोई सराय निवासी अंकित ने अपनी पत्नी किरन (30) को बुंदकी के पास सड़क पर खड़ा किया और खुद मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप पर चला गया। इसी दौरान एक कार ने उसकी पत्नी को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के मायके के लोगों ने अंकित पर हत्या का आरोप लगाया था।

End of Feed