Ghaziabad Fire: कार शोरूम में लगी भयंकर आग, 5 नई गाड़ियां जलकर राख

Ghaziabad car showroom fire: गाजियाबाद के मेरठ रोड स्थित कार शोरूम में शनिवार रात को आग लग गई। जिसमें 5 नई गाड़ियां आग की चपेट में आने से पूरी तरह जल गई। दमकल की 3 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

Ghaziabad Car Showroom Fire: गाजियाबाद के एक कार शोरूम में शनिवार रात को भीषण आग लग गई। जिसमें 5 गाड़ियां जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

Ghaziabad Fire

कार शोरूम में आग

शोरूम परिसर में खड़ी नई गाड़ियां जली

मुख्य अग्निशमन अधिकारी के अनुसार मेरठ रोड स्थित टोयोटा शोरूम में शनिवार रात करीब 8 बजे आग लगने की सूचना मिली। इस घटना में शोरूम परिसर में खड़ी पांच नई गाड़ियां पूरी तरह जल गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर हौज पाइप फैलाया और आग पर काबू पाने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया।

End of Feed