देश

तमिलनाडु और नागपुर की विस्फोटक फैक्ट्रियों में जबरदस्त धमाके, 3 महिलाओं की मौत; नोएडा में बॉयलर फटने से 20 घायल

Explosion: तमिलनाडु के विरुधुनगर में आतिशबाजी फैक्ट्री में विस्फोट से तीन महिलाओं की मौत हो गई। वहीं नागपुर की विस्फोट फैक्ट्री में विस्फोट में दो महिलाओं के घायल होने की खबर है तो वहीं नोएडा में बॉयलर फटने से 20 लोगों के घायल होने की खबर है।

Image

तमिलनाडु विस्फोट (फोटो)

Explosion: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में शनिवार को एक पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट होने से कम से कम तीन महिलाओं की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना शिवकाशी के पास एम पुदुपट्टी में हुई। दुर्घटनास्थल से तीन महिलाओं के जले हुए शव बरामद किए गए हैं तथा कई घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा नागपुर में भी विस्फोटक फैक्ट्री में विस्फोट होने से 2 महिलाएं घायल हैं तो वहीं नोएडा के बॉयलर फटने से 20 लोग घायल बताये जा रहे हैं।

इस बीच, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने तीनों महिलाओं की मौत पर शोक व्यक्त किया और प्रत्येक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। एक बयान में उन्होंने गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को एक-एक लाख रुपये तथा मामूली रूप से घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की। एक बयान में कहा कि यह राहत राशि मुख्यमंत्री जन राहत कोष से दी जाएगी।

नोएडा में भी विस्फोट

नोएडा के सेक्टर-63 स्थित विंडसर कंपनी में शनिवार को हुए बॉयलर विस्फोट में कम से कम 20 कर्मचारी घायल हो गए। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि कोई भी घायल गंभीर नहीं है और सभी घायल कर्मचारियों की हालत स्थिर बताई जा रही है। विस्फोट के संबंध में किसी के जलने या आगजनी की घटना की सूचना नहीं मिली है। कंपनी परिसर में कपड़ों को प्रेस करने के लिए लगाया गया स्टीम बॉयलर अचानक फट गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट के कारण कंपनी की इमारत के शीशे टूट गए और कई कर्मचारी घायल हो गए।

नोएडा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि हालांकि विस्फोट के बाद कोई आग नहीं लगी, लेकिन एहतियात के तौर पर परिसर का गहन निरीक्षण किया गया। हमने कंपनी प्रबंधन को सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने आगे कहा कि प्राथमिकता मौजूद सभी कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है और राहत और बचाव अभियान तेजी से पूरा किया जाना है। कंपनी को अपने अग्नि सुरक्षा उपायों को मजबूत करने का निर्देश दिया गया है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि बॉयलर में विस्फोट की वजह तकनीकी खराबी हो सकती है। हालांकि, विस्तृत जांच के बाद सटीक कारण का पता लगाया जाएगा। फर्म में बड़ी संख्या में कर्मचारी कार्यरत हैं और अधिकारियों ने कहा कि अगर घटना अधिक गंभीर होती तो परिणाम कहीं अधिक गंभीर हो सकते थे। प्रशासन ने इस बात पर जोर दिया है कि कंपनी को भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समय पर रखरखाव और सभी तकनीकी और सुरक्षा मानकों का सख्त अनुपालन सुनिश्चित करना चाहिए।

नागपुर में विस्फोटक निर्माण फैक्टरी में धमाका, दो महिला श्रमिक घायल

नागपुर में औद्योगिक एवं खनन विस्फोटक बनाने वाली एक फैक्टरी में शनिवार दोपहर विस्फोट होने में दो महिला श्रमिक घायल हो गईं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट कलमेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ‘एसबीएल एनर्जी लिमिटेड’ में हुआ, जिसमें वंदना जंगले और अर्चना लोखंडे के हाथ जल गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और नगर निगम के अधिकारी विस्फोट स्थल पर हैं। मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'सिस्टम से भरोसा टूट चुका है, बच्चों की मांगें माने बिना नहीं निकलेगा समाधान'; पीएम मोदी के ऐलान पर बोलीं प्रियंका

'सिस्टम से भरोसा टूट चुका है, बच्चों की मांगें माने बिना नहीं निकलेगा समाधान'; पीएम मोदी के ऐलान पर बोलीं प्रियंका

संसद में आज भी गतिरोध, हंगामे के बाद संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

संसद में आज भी गतिरोध, हंगामे के बाद संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'