दहेज के खिलाफ मिसाल बनी बागपत के रक्षित की सोच, लौटाया 21 लाख का चेक, लड़की पक्ष ने किया फैसले का सम्मान

Baghpat News: यूपी के बागपत जिले में एक सगाई समारोह में रक्षित राणा ने प्रेरणात्मक कदम उठाया। तिलक में लड़की पक्ष द्वारा दिए 21 लाख के चेक को उन्होंने सम्मान के साथ वापस किया और कहा कि वह शुरू से दहेज के विरोधी हैं और लोगों से इस परंपरा को हटाने में सहयोग की उम्मीद करते हैं। उनके इस फैसले से न केवल परिवार और लड़की पक्ष में बल्कि पूरे सोशल मीडिया पर वाहवाही हो रही है।

Baghpat News: यूपी के बागपत जिले से एक बड़ी और प्रेरणा देने वाली खबर सामने आई है। जहां आज के समय में भी लोग दहेज ले रहे हैं या दहेज के लिए लड़की पक्ष को परेशान कर रहे हैं, वहीं जिले के बड़ौत शहर में रहे एक सगाई समारोह में दूल्हे ने साहसिक और समाज को प्रेरणा देने वाला कदम उठाते हुए तिलक के तौर पर आए 21 लाख रुपये के चेक को सम्मानपूर्ण वापस कर दिया। युवक के इस कदम से पूरे समाज में उसकी और परिवार की प्रशंसा की जा रही है। साथ ही इस कदम ने दहेज प्रथा के खिलाफ एक मजबूत संदेश भी लोगों के सामने रखा है।

Baghpat News

दहेज के खिलाफ मिसाल बनी बागपत के रक्षित की सोच

बता दें कि यह मामला बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर गांव स्थित द ग्रैंड पैलेस रिसॉर्ट का है। यहां रक्षित राणा नाम के एक युवक की सगाई दिव्या नाम की युवती से हो रही थी। उस दौरान तिलक चढ़ाया गया, जिसमें लड़की पक्ष ने रक्षित को 21 लाख का चेक दिया। युवक ने सम्मानजनक इस चेक को लड़की पक्ष को वापस लौटा दिया।

End of Feed