Greater Ghaziabad News: नए शहर में होंगे 175 वार्ड, इन क्षेत्रों के गांवों की खुलेगी किस्मत

एनसीआर में एक और शहर ग्रेटर गाजियाबाद बनने जा रहा है, जिसमें मुरादनगर क्षेत्र के 20 गांव भी शामिल होंगे। ग्रेटर गाजियाबाद के गठन के बाद इसकी व्यवस्था कमिश्नरेट की तरह होगी, इसकी कमान सचिव स्तर के अधिकारी के पास होगी और इस नए शहर में 175 वार्ड बनाने की भी तैयारी है।

दिल्ली-NCR में एक और नया शहर बनने जा रहा है। इस नए शहर की नींव गाजियाबाद जिले में पड़ रही है और इसका नाम ग्रेटर गाजियाबाद होगा। उत्तर प्रदेश में शहरी विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने मुरादनगर क्षेत्र के 20 गांवों को मिलाकर इस ग्रेटर गाजियाबाद को बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नई रिपोर्ट के अनुसार, इस नए शहर में करीब 175 वार्ड होंगे और इसकी कमान सचिव स्तर के अधिकारी के हाथ में होगी।

Greater Ghaziabad AI

ग्रेटर गाजियाबाद में बनेंगे 175 वार्ड (Photo - AI)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद जिला प्रशासन और संबंधित विभागों ने खोड़ा, लोनी, डासना और मुरादनगर के गांवों को मिलाकर इस नए शहर की रूपरेखा तैयार करनी शुरू कर दी है। शुरुआत में सिर्फ 13 गांवों को जोड़े जाने की योजना थी, लेकिन नक्शों के अध्ययन के बाद यह संख्या 20 तक पहुंच गई है।

End of Feed