Ghaziabad News: गाजियाबाद में सर्राफ ने खुद को गोली मारी, कार से मिला सुसाइड नोट, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

Ghaziabad News: गाजियाबाद से राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले एक सर्राफ (गोल्डस्मिथ) ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया। कार में मिले सुसाइड नोट में उन्होंने तीन लोगों पर 1 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया था।

Ghaziabad News: गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन की ऑफिसर सिटी-2 सोसाइटी में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां जितेंद्र उर्फ जीतू नाम के एक सर्राफ (Goldsmith) ने अपनी कार में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद, पुलिस को कार से एक सुसाइड नोट, एक लाइसेंसी पिस्टल और कुछ लेनदेन से जुड़ी स्लिप मिली हैं। मृतक के परिवार ने आरोप है कि कुछ लोगों ने उन्हें परेशान किया था और पुलिस ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की।

Suicide

गाजियाबाद में सर्राफा ने गोली मारकर किया सुसाइड (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

सुसाइड नोट में एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

पुलिस को मिले सुसाइड नोट में, जितेंद्र ने तीन सर्राफ व्यापारियों समेत एक महिला का नाम लिखा है और उस नोट में तीनों लोगों पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। जितेंद्र अपनी पत्नी और दो महीने के बेटे के साथ राजनगर एक्सटेंशन में रहते था। दिल्ली के कृष्णा नगर में उनकी जे.एस.के. आभूषण के नाम से एक ज्वेलरी की दुकान भी थी। वह गाजियाबाद से दिल्ली और आसपास के जिलों में व्यापार के लिए आना-जाना करते था। उनके भाई ने आरोप लगाया है कि आरोपी द्वारा भाई (जितेंद्र) को मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया।

End of Feed