भारी बारिश ने गाजियाबाद को बनाया दरिया, पानी में डूबी सड़कें; यातायात भी प्रभावित

Ghaziabad: गाजियाबाद में सुबह से हो रही जोरदार बारिश से जन-जीवन काफी प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के कारण जगह-जगह हुए जलभराव से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सड़कों पर पानी भर आने से लोग घंटे जाम में फंसे रहे। वहीं स्कूल और ऑफिस जाने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा-

Ghaziabad: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। कई इलाकों में भारी बारिश आफत बनकर बरस रही है। वहीं कुछ जगहों पर बारिश से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। ऐसा ही हाल गाजियाबाद का है, जहां भारी बारिश से लोगों को कई तरह की समस्या से जूझना पड़ रहा है। गाजियाबाद की सड़कें पानी से भर गई हैं। आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। जलभराव की स्थिति से सड़कों पर जाम लग रहा है। वहीं भारी बारिश की वजह से सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ghaziabad

प्रतीकात्मक तस्वीर

मंगलवार सुबह हुई भारी बारिश

End of Feed