गाजियाबाद में रफ्तार का कहर! बस की टक्कर से तीन लोगों की मौत, परिवारों में पसरा मातम

Ghaziabad Road Accident: गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सुबह एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। थार गाड़ी के पास खड़े युवकों और एक बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रेवलर बस ने टक्कर मार दी।

Ghaziabad Road Accident: गाजियाबाद में (Ghaziabad Accident) में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। यह घटना दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi Meerut Expressway) पर विजयनगर थाना क्षेत्र में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 6:10 बजे हुआ।

एक थार सवार और बाइक सवार की मौके पर ही मौत

दिल्ली से मेरठ की ओर जाने वाली मुख्य एक्सप्रेसवे लेन पर IPEM कॉलेज के एग्जिट प्वाइंट के पास एक थार गाड़ी खड़ी थी। गाड़ी में सवार दो युवक नीचे उतरकर एक बाइक सवार से बात कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक ट्रेवलर बस ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक थार सवार और बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। इस तरह इस हादसे में कुल तीन लोगों की जान चली गई।

End of Feed