Crime News: गाजियाबाद में नाम बदलकर की शादी, पत्नी पर बना रहा था धर्मांतरण का दबाव, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 23, 2023, 10:13 AM IST

Ghaziabad Religion Conversion: हिन्दू महिला से नावेद हिन्दू नाम लेकर मिला और करीब आठ साल पहले दोनों ने शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे भी है। नावेद ने इससे पहले भी हिन्दू महिला से शादी की थी और उसे तलाक देकर इस पीड़ित महिला से दूसरी शादी की है।

Ghaziabad Religion Conversion: गाजियाबाद में धर्मांतरण से जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे है। ताजा मामला गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन इलाके का है। जहां एक पत्नी ने अपने पति पर धर्मांतरणका आरोप लगाया। पति द्वारा मौलवी बुला कर धर्म परिवर्तन करने पर जोर देने पर महिला ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नावेद को गिरफ्तार कर लिया है।

​Ghaziabad Religion Conversion, Religion Conversion, Religion Conversion in UP, UP Crime News, Crime News


आरोपी गिरफ्तार। (सांकेतिक फोटो)

मिली जानकारी के मुताबिक हिन्दू महिला से नावेद हिन्दू नाम लेकर मिला और करीब आठ साल पहले दोनों ने शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे भी है। नावेद ने इससे पहले भी हिन्दू महिला से शादी की थी और उसे तलाक देकर इस पीड़ित महिला से दूसरी शादी की है। इसके अलावा नावेद के भाई ने भी एक हिन्दू महिला से शादी की हुई है। डीसीपी शुभम पटेल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी नावेद को गिरफ्तार कर लिया है औरधर्मांतरण से जुड़े अन्य बिंदुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है।

End of Feed