पार्क में बैठे जोड़ों को लठैतों ने धमकाया, Video वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

गाजियाबाद पुलिस ने हिंदू संगठन से जुड़े विपिन गुर्जर और उनके साथियों के खिलाफ स्वर्ण जयंती पार्क में युवकों को धमकाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। यह वीडियो 12 फरवरी का है, जिसमें कुछ लोग लाठी-डंडों से लैश होकर पार्क में बैठे लोगों को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं।

Ghaziabad News: गाजियाबाद के स्वर्ण जयंती पार्क में वैलेंटाइन डे पर युवकों को धमकाने का मामला सामने आया है। जिसमें हिंदू संगठन से जुड़े विपिन गुर्जर और उनके साथियों के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में केस दर्ज किया गया। पार्क में आरोपी लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और वहां मौजूद युवकों को धमकाया और कहा कि वेलेंटाइन डे जो भी माहौल खराब करेगा, उसे प्यार से समझाएंगे वरना उनका लाठी से इलाज किया जाएगा।

12 फरवरी की घटना

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले में संज्ञान लिया। इसमें जांच के दौरान पता चला कि यह वायरल वीडियो थाना 12 फरवरी को इंदिरापुरम क्षेत्र में स्थित स्वर्ण जयंतीपुरम पार्क का है। यह वीडियो कुछ व्यक्तियों द्वारा पार्क में बैठे हुए लड़के-लड़कियों और अन्य व्यक्तियों से दुर्व्यवहार करने और उन्हें धमकाने से संबंधित था।

End of Feed