Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में अपराधियों और अपराध को रोकने के लिए पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। इसी बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान फरार हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए गाजियाबाद के सभी थाने हाई अलर्ट पर थे। जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने मुठभेड़ में फरार हुए बदमाशों को गिरफ्तार किया।
गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में फरार दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
गाजियाबाद कहां हुई अपराधियों और पुलिस की मुठभेड़
गाजियाबाद के कवि नगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें आरोपी किसी तरह से बचकर भागने में कामयाब रहे। फरार हुए दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया था। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सभी थानों को हाई अलर्ट पर किया और चेकिंग अभियान की शुरुआत की।
जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा पूरे इलाके में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। पुलिस को सूचना मिली की दो बदमाश बाइक पर सवार होकर मधुबन बापूधाम इलाके से गुजर रहे हैं। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दोनों बदमाशों को रुकने का इशारा किया। लेकिन पुलिस से खुद को घिरता हुआ देख बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दी। बदमाशों की गोलीबारी पर जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोलीबारी की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आवश्यक उपचार के बाद दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।
आरोपियों के पास तमंचा और बाइक जब्त की
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 100000 रुपये ,दो तमंचे, एक मोटरसाइकिल, एक वीवो का मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के द्वारा पूछताछ करने पर इन्होंने बताया कि यह कवि नगर इलाके में हुई लूट में शामिल थे और कवि नगर इलाके में हुई मुठभेड़ में अपने दोस्तों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए निकले थे। उससे पहले ही पुलिस से उनकी मुठभेड़ हो गई जिसमें यह दोनों फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने चंद घंटे में दूसरी मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को घायल कर गिरफ्तार कर लिया है
