होटल में चल रहा था देह व्यापार, महिलाओं को बहला कर कराते थे ये काम, 4 आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद से हाल ही एक खबर सामने आई है, जिसमें पुलिस ने शक्तिखंड के होलट से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि यहां महिलाओं को बहलाकर पहले उनका वीडियो बनाा जाता था और बाद में उन्हें देह व्यापार में धकेल दिया जाता था। आइए जानते हैं पूरा मामला-

Ghaziabad: गाजियाबाद के शक्तिखंड चार स्थित होटल में देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ दिया। यहां जबरन लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने छापा मारा और मौके से चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इन युवकों को आपत्तिजनक वस्तुओं के साथ पुलिस ने धड़ दबोचा। देह व्यापार के इस चंगुल से तीन महिलाओं को मुक्त कराया। जानकारी के मुताबिक मामला शक्तिखंड चार स्थित होटल क्यूबी का है, जहां नौकरी की तलाश में आई महिलाओं को बहला-फुसलाकर पहली उनकी वीडियो बना लेता था और बाद में उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेल देता था।

gzb

देह व्यापार का भंडाफोड़

मौके पर 4 आरोपी गिरफ्तार

End of Feed