Ghaziabad News: नगर निगम विस्तार का मैप तैयार, मंजूरी के लिए जल्द भेजा जाएगा शासन के पास

गाजियाबाद नगर निगम में खोड़ा, लोनी और कनावली को भी शामिल किया जा रहा है। क्षेत्र विस्तार को लेकर मैप तैयार कर लिया गया है। जिसे जल्द ही शासन के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

Ghaziabad News: गाजियाबाद नगर निगम का विस्तार होने वाला है। जिसके तहत खोड़ा, लोनी और कनावली नगर निगम भी गाजियाबाद नगर निगम क्षेत्र में शामिल हो जाएंगे। नगर निगम क्षेत्र के विस्तार के लिए नक्शा भी तैयार कर लिया गया है और प्रशासन ने सारी कागजी कार्रवाई भी पूरी कर ली है। यह नक्शा अब मंडलायुक्त के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा, जहां से पास होने के बाद इसे शासन के पास भेजा जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा।

Ghaziabad Municipal Corporation

गाजियाबाद नगर निगम

विस्तार के बाद बढ़ेगी जोन और वॉर्डों की संख्या

गाजियाबाद नगर निगम क्षेत्र में अभी पांच जोन हैं, इसके विस्तार होने के बाद नगर निगम का क्षेत्रफल भी बढ़ेगा, साथ ही जोन की संख्या भी बढ़ जाएगी। लोनी और खोडा के शामिल होने के बाद नगर निगम में दो से तीन जोन बनाए जाएंगे। गाजियाबाद नगर निगम में अभी 100 वॉर्ड हैं और खोडा और लोनी नगर निगम में क्रमश: 34 और 55 वॉर्ड हैं, जब गाजियाबाद नगर निगम क्षेत्र का विस्तार हो जाएगा तो वॉर्डो की कुल संख्या बढ़कर 200 हो जाएगी।

End of Feed