ग्रेटर नोएडा वेस्ट और क्रासिंग रिपब्लिक के लिए खुशखबरी; शाहबेरी मार्ग होगा चौड़ा

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 22, 2024, 11:56 AM IST

ग्रेटर नोएडा वेस्ट और क्रासिंग रिपब्लिक के लोगों को एनएच-9 से शाहबेरी मार्ग को चौड़ा करने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर जीडीए ने अन्य अधिकारियों के साथ बैठक भी की। मार्ग का सर्वे भी किया जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट और क्रासिंग रिपब्लिक से शाहबेरी मार्ग पर जाने वाले लोगों को हर दिन भारी जाम का सामना करना पड़ा है। प्रतिदिन हजारों लोग गाजियाबाद से नोएडा-ग्रेटर नोएडा जाते हैं। ऐसे में क्रासिंग रिपब्लिक में रहने वाले लोगों का दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा आना-जाना लगा रहता है। यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। सबसे अधिक जाम सुबह और शाम के समय देखा जाता था। इस जाम से निकलने में डेढ़-दो घंटे से अधिक का समय लग जाता है। लेकिन अब उनकी ये समस्या भी जल्द दूर हो जाएगी। क्योंकि एनएच- 9 से शाहबेरी मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। इस संबंध में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के वाइस प्रेसिडेंट की अध्यक्षता में विवादित भूमि धारक और बिल्डर प्रतिनिधि के बीच बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें सड़क के चौड़ीकरण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Ghaziabad News

ग्रेटर नोएडा वेस्ट और क्रासिंग रिपब्लिक के लिए खुशखबरी

45 मीटर तक चौड़ा होगा मार्ग

मिली जानकारी के अनुसार, एनएच 9 से क्रासिंग रिपब्लिक होते हुए शाहबेरी जाने वाले मार्ग को करीब 45 मीटर तक चौड़ा किया जाने का फैसला लिया गया है। लेकिन इस दौरान एक दिक्कत आ रही है, इस रास्ते पर स्थित पेट्रोल पंप के पास 260 मीटर लंबाई में सड़क की पूर्ण चौड़ाई उपलब्ध नहीं हो रही है। जमीन के इस विवाद को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है और प्राधिकरण द्वारा इसका सर्वे किया जा रहा है।

End of Feed