GDA Flats: गाजियाबाद में फ्लैट खरीदने वालों के लिए अच्छा मौका है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) इस बार स्वतंत्रता दिवस पर स्कीम लाने जा रहा है, जिसके तहत 1700 से अधिक फ्लैट्स की बिक्री होनी है। इसके लिए जीडीए ने तय किया है कि इसे पहले आओ, पहले पाओ स्कीम के तहत बेचा जाएगा। इसलिए, एनसीआर में फ्लैट खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए बढ़िया मौका है। जीडीए ने बताया कि इस स्कीम के तहत फ्लैट्स खरीदने वालों को जीडीए कार्यालय आना होगा।
सांकेतिक तस्वीर।
1700 से अधिक फ्लैट की होगी बिक्री
बता दें कि जीडीए के पास पांच अलग-अलग योजनाओं में सैकड़ों फ्लैट्स खाली पड़े हैं। इनमें सभी साइज के फ्लाइट्स उपलब्ध हैं। यही कारण है कि जीडीए इसे बेचना चाह रहा है, जिस वजह से ऐसा स्कीम लाया जा रहा है। जीडीए अधिकारी ने बताया कि इन पांच योजनाओं में 1748 फ्लैट्स खाली पड़े हैं। इससे पहले सोमवार को बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें तय हुआ कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में इन फ्लैट्स की कीमत नहीं बढ़ाई जाएगी।
कहां-कितने फ्लैट्स खाली
संख्या
| योजना |
फ्लैट खरीदने वालों के पास अच्छा मौका
कीमत नहीं बढ़ाने के फैसले के बाद लोगों के पास बढ़िया मौका है कि वह वित्तीय वर्ष 2023-24 की कीमत पर ही फ्लैट्स खरीद सकेंगे। इसके अलावा तय हुआ कि ब्रिकी वाले फ्लैट पर कैलकुलेशन नहीं की जाएगी। साथ ही ब्याज नहीं लेने पर भी सहमति बनी है। बता दें कि जब बिक्री पर कैलकुलेशन की जाती है तब सेक्टर के सर्किल रेट के हिसाब से कीमत में वृद्धि होती है और अब तक ऐसा ही होता था, लेकिन बोर्ड की बैठक में इसे नहीं लेने पर सहमति बनी है।
जानें किस साइज के फ्लैट कितने के मिलेंगे
योजनाजीडीए लेकर आया मौका
बता दें कि जीडीए के पास खाली पड़े इन फ्लैट्स की देखरेख पर लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं। इसलिए, जीडीए ने इसे बेचने पर सहमति दी है, क्योंकि इसकी देखरेख पर होने वाले खर्च की वजह से जीडीए पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। ऐसे में इन फ्लैट्स को बेचकर आर्थिक बोझ किया जाएगा।
