Ghaziabad: गे डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर ब्लैकमेल करने वाला गैंग एक्सपोज, अश्लील वीडियो बनाकर वसूलते थे पैसे, 4 आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद में पुलिस ने गे डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को ब्लैकमेल करने वाले गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने 21 जनवरी को एक युवक को ब्लैकमेल करके उससे 1.40 लाखों रुपये वसूल किए थे। ये लोग अपनी जगह बदल-बदलकर ब्लैकमेलिंग किया करते थे।

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में गे डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले गैंग का खुलासा हुआ है। जिसके चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और साढ़े नौ हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। ये आरोपी गे डेटिंग एप पर लोगों से दोस्ती कर उन्हें फ्लैट पर बुलाकर उनका अश्लील वीडियो बनाते थे। जिसे वायरल करने की धमकी देकर वैसे वसूलते थे। इन आरोपियों ने 21 जनवरी को एक युवक से 1.40 रुपये ब्लैकमेलिंग के जरिए वसूले थे।

Crime

फाइल फोटो

पीड़ित ने 21 जनवरी को दर्ज कराया केस

एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को लोहिया नगर के निवासी एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें युवक ने बताया कि उसने ग्राइंडर डेटिंग ऐप को इस्टॉल किया था। जिसके जरिए गौरव, आयुष, अजय और दीपांशू उसके संपर्क में आए। इन लोगों ने 21 जनवरी को युवक को एनडीआरएफ के पीछे अक्षय एनक्लेव स्थित एक फ्लैट पर बुलाया।

End of Feed