सावधान! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली पनीर, खाद्य विभाग ने जब्त किया 100 KG; दिल्ली में पकड़ा गया नकली मावा

गाजियाबाद के साहिबाबाद मंडी में कई 100 किलो नकली पनीर खाद्य सुरक्षा विभाग ने पकड़ा है। आधी रात में की गई छापेमारी से सभी लोग हैरान हो गए मुखबिर की सटीक जानकारी पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई कर कई 100 किलो नकली पनीर जप्त किया।

गाजियाबाद : त्योहारों के सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग भी पूरी तरीके से हाई अलर्ट पर आ जाता है गाजियाबाद के साहिबाबाद मंडी में कई 100 किलो नकली पनीर खाद्य सुरक्षा विभाग ने पकड़ा है। आधी रात में की गई छापेमारी से सभी लोग हैरान हो गए मुखबिर की सटीक जानकारी पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई कर कई 100 किलो नकली पनीर जब्त किया। जिसके बाद आज उस नकली पनीर को जमीन के अंदर गड़ा गया है। आप कल्पना कीजिए त्योहारों का सीजन है और यदि आप नकली पनीर से निर्मित मिठाई या पकवान खाते हैं तो आपकी तबियत कितनी खराब होगी?

Ghaziabad fake Paneer

गाजियाबाद में पकड़ा गया नकली पनीर

आप कल्पना इस चीज की भी कर सकते हैं कि और जगह पर कहां-कहां यह सप्लाई कर दिया गया होगा, वहां से भी आप यदि खरीदारी करते हैं तो सीधे तौर पर आपके स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ेगा। लेकिन खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद यादव की टीम ने कार्रवाई करते हुए पलवल से अवैध रूप से लाये गए। इस पनीर की बड़ी खेप को बरामद करते हुए इसे पूरी तरीके से निष्क्रिय किया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

End of Feed