Ghaziabad News: गाजियाबाद से हवाई यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। हिंडन एयरपोर्ट से 1 मार्च से बेंगलुरु, कोलकाता और गोवा के लिए उड़ान शुरू होने वाली है। वहीं 22 मार्च से चेन्नई और जम्मू के लिए भी उड़ान शुरू हो जाएगी। इन पांच शहरों के लिए एयर इंडिया पहले से ही टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर चुका है। इन शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू होने से गाजियाबाद और आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों को दिल्ली एयरपोर्ट नहीं जाना होगा। ये लोग गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से अन्य शहरों के लिए उड़ान भर सकेंगे।
सांकेतिक फोटो
अब तक इन शहरों के लिए उड़ान सेवा जारी
गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से अभी तक केवल 5 शहरों के लिए ही उड़ान सेवा मिल रही है। ये शहर पंजाब के बठिंडा, लुधियाना, किशनगढ़, आदमपुर और नांदेड़ हैं। अब 5 नए शहरों के लिए भी हिंडन एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू होने वाली है। कल से बेंगलुरु, गोवा और कोलकाता की फ्लाइट यहां से शुरू हो जाएगी।
इन शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू करने की तैयारी
हिंडन एयरपोर्ट से 22 मार्च को चेन्नई और जम्मू की फ्लाइट शुरू होगी। इस दिन बेंगलुरू के लिए दूसरी उड़ान भी शुरू की जाएगी। आने वाले समय में प्रयागराज, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, पुणे और मुंबई के लिए भी यहां से उड़ान सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
